फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The commission will purchase rice paper

कागजों में होगी धान की कमीशन खरीद

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद में शासन की नीति से भलेकिसानों को लाभ न हुआ हो, लेकिन इससे जुड़े लोगों की पौ बारह है। पहले मिल में स्टाक धान कागजों में चढ़ाकर सरकारी खरीद दर्शायी जा रही थी। अब कमीशन खरीद के नाम पर खेल होगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में 150 आढ़तियों के लाइसेंस जारी किए हैं। जबकि अभी कई फाइलें स्वीकृति को पड़ी हैं। शासन के निर्देश पर जिले में पहली अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। प्रारंभ में धान में नमी बताकर किसानों का सरकारी मशीनरी नहीं खरीदा, जबकि उसी धान को व्यापारियों ने 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद कर गोदाम व मिलों में स्टाक कर लिया। 15 नवंबर तक यह खेल चला, जिसमें किसानों का लगभग 95 प्रतिशत धान खरीदा गया। किसानों के पास धान खत्म होने के बाद सरकारी धान खरीद में एकाएक तेजी आई। दरअसल सरकारी खरीद के नाम पर मिलों में स्टाक धान को अभिलेखों में दर्ज कर खरीद दर्शाकर मोटी कमाई की गई। अब दिसंबर माह के अंत में जबकि किसानों के नाम मात्र का भी धान नहीं है कमीशन खरीद के आदेश कर दिए। इसमें आढ़तियों को ढाई प्रतिशत कमीशन देना बताया जा रहा है। कमीशन खरीद के आदेश होते ही लाइसेंस पाने को आवेदन जमा होने लगे। इसके लिए शासन ने लगभग 150 लाइसेंस जारी कर दिए है। सूत्रों की मानें तो अभी और भी आवेदन लंबित हैं जिन्हें एक दो दिन में आदेश मिल जाएगा। कमीशन पर धान खरीद होने से किसानों को जरा भी लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन व्यापारियों द्वारा मिल और गोदामों में जमा धान को कमीशन खरीद में दर्शाकर लाखों का खेल किया जाएगा।
विज्ञापन

कमीशन धान खरीद को शासन के निर्देश पर प्रशासन ने आवेदन मांगे थे जिसपर एडीएम ने 150 लाइसेंस जारी किए हैं।
कांती राठौर, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed