फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The colors of the music will be scattered in the flute festival

बांसुरी महोत्सव में बिखरेंगे गीत-संगीत के रंग

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
The colors of the music will be scattered in the flute festival
बांसुरी महोत्सव का पोस्टर रिलीज करते डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश पी. व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बांसुरी नगरी में पहली बार बांसुरी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 17 से 19 दिसंबर तक ड्रमंड कॉलेज परिसर में शुरू हो रहे इस महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार तो अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहेंगे ही साथ ही बच्चे और युवा कलाकार भी इस मंच पर अपनी प्रतिभा का जादू दिखाएंगे। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम पुलकित खरे ने बांसुरी महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं के पोस्टर जारी किए। इसमें नाटक, फैंसी ड्रेस, आइडल गायन, फेस पेंटिंग, इंस्टूमेंटल स्टार व आइडल नृत्य बालक/बालिका एकल/ग्रुप प्रतियोगिताएं होंगी। pilibhitmahotsav@gmail.com या व्हाट्सएप नंबर- 7007712076 पर 13 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। आयु के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र या प्रधानाचार्य से जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। गीत संगीत के जो कार्यक्रम होंगे उसमें जिले के युवा और बच्चे ही प्रतिभाग करेंगे। प्रार्थना पत्र, बायोडाटा, सीवी जिसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जरूर लिखा हो। गायन, इंस्टूमेंटल स्टार, नृत्य के लिए 10 मिनट, नाटक मंचन के लिए 15 मिनट समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अश्लील डांस या असभ्य शब्दों का नहीं करेंगे प्रयोग
प्रतियोगिताओं को लेकर डीएम ने गाइडलाइन भी जारी की है। गीत-संगीत के कार्यक्रम में अश्लीलता नहीं दिखा सकते हैं। वहीं नाटक में भाषा और ड्रेस डिजाइन शालीन होना चाहिए। नाटक किसी धर्म, राजनीतिक विषय पर प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगी प्रतियोगिताएं और नियम
इंस्टूमेंटल स्टार- आयु सीमा 8-35 वर्ष, प्रदर्शन दस मिनट
फेस पेंटिंग- आयु सीमा 10-20 वर्ष, हानिकारक सामग्री का प्रयोग नहीं करेंगे
आइडल गायन- आयु सीमा 8-35 वर्ष, प्रदर्शन दस मिनट
आइडल डांस- आयु सीमा 8-35 वर्ष, प्रदर्शन दस मिनट
नाटक- नाटक किसी धर्म जाति विशेष पर नहीं होना चाहिए साथ ही राजनैतिक नहीं होना चाहिए, प्रदर्शन पंद्रह मिनट
फैंसी ड्रेस- आयु सीमा 6-12 वर्ष, फेस कवर मास्क नहीं लगा सकते प्रदर्शन दस मिनट
नोट- इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग जिले के निवासी बच्चे, युवा ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed