{"_id":"699f5c16351faab65908a408","slug":"the-colors-of-braj-were-created-with-the-lathmar-of-barsana-and-holi-of-flowers-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154490-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरसाने की लट्ठमार व फूलों की होली से रचाया ब्रज का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरसाने की लट्ठमार व फूलों की होली से रचाया ब्रज का रंग
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित की गई फूलों की होली। स्रोत संगठन
पीलीभीत। इनर व्हील क्लब पीलीभीत की ओर से बुधवार को शहर के ऑकेजन ग्राउंड में बरसाने की प्रसिद्ध लट्ठमार होली, लड्डू होली व फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल एवं सचिव शिल्पी सेठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, इसमें ब्रज संस्कृति की मनोहारी झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट से सजाया गया था। राधा-कृष्ण के सजे-धजे स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया। फूलों की वर्षा के साथ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक होली खेली, जबकि लड्डू होली के दौरान आनंदपूर्वक लड्डू वितरण किया गया, इससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम में मंजू बक्शी, डॉ. रश्मि सेठी, इंदु अग्रवाल, मोनिका बंसल, नीनू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, दिव्या मित्रा, चारू अग्रवाल एवं स्पूनम चंद्राकन सहित क्लब की अन्य सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत लट्ठमार होली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद