फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city government will increase its income, the public will be hit by tax

Pilibhit News: अपनी आमदनी बढ़ाएगी शहर की सरकार... जनता पर पड़ेगी टैक्स की मार

Sat, 15 Jul 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city government will increase its income, the public will be hit by tax
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक लेती अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल । संवाद
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की दूसरी बैठक में विकास और जनता की सहूलियतों को परे रखकर आय बढ़ाने के लिए टैक्स में वृद्धि पर चर्चा की गई। इससे कई सभासद भौचक्के रह गए। पालिका अध्यक्ष का मानना है कि आय बढ़ने पर ही जनहित के काम तेजी से कराए जा सकते हैं। इस पर सभासदों ने अब तक जमा हुए टैक्स का ब्योरा मांग लिया। पालिकाध्यक्ष ने अगली बैठक में यह विवरण सदन में रखने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता और प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपराह्न तीन बजे शुरू हुई। बोर्ड लिपिक संतोष सक्सेना ने जैसे ही पुरानी बैठक की कार्यवाही पढ़नी शुरू की तभी सभासद रत्ना शुक्ला ने एजेंडे पर सवाल उठा दिया। कहा, यह एजेंडा नहीं बल्कि बैठक की सूचना मात्र है। पिछली बैठक में क्या प्रस्ताव दिए गए और क्या हुआ, इसे भी साथ भेजना चाहिए था।
विज्ञापन

इस पर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने कहा कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। आगे से एजेंडे के साथ पिछली बैठक के प्रस्तावों और उन पर अमल का ब्योरा भी भेजा जाएगा। इसके बाद सदन पटल पर सीधे आय बढ़ाने का प्रस्ताव रख दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हर मद में टैक्स बढ़ाया जाएगा ताकि नगर पालिका की आय में वृद्धि हो सके। इससे जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सभासदों ने अब तक अलग-अलग मदों में वसूले गए टैक्स का पूरा विवरण दिलाने की बात कही। कहा कि पहले पूर्व का टैक्स स्पष्ट किया जाए। इसके बाद नए कर निर्धारण पर बात हो। सभासदाें ने टैक्स लिपिक से विवरण उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन वह सदन में इसका कोई ब्योरा नहीं दे सके। पालिकाध्यक्ष ने कहा गया कि अगली बैठक में विवरण दे दिया जाएगा।
कुछ सभासदों ने सदन में गैस पाइप लाइन डालने के दौरान खोदी गईं सड़कों और लीकेज का मुद्दा उठाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा इसके लिए नोटिस जारी किया गया था। जल निगम को भी नोटिस दिया गया है। पाइप लाइन हैंडओवर तभी होगी जब सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। बैठक में विभागों के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बन गई। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चालू कराने पर भी बहस हुई।
प्रभारी ईओ ने कहा कि नालों की सफाई कराई जा रही है। नालों के चोक होने में सबसे बड़ी भूमिका पॉलिथीन की है। लोगों जागरूक किया जाए कि वे पाॅलीथिन का प्रयोग न करें। अगर घर में पॉलिथीन आ भी जाए तो उसे नाले-नालियों में न डालें। सभासदों ने कहा कि पॉलिथीन के मुद्दे पर रेहड़ी और ठेले वालों की भी जिम्मेदारी तय की जाए। यदि वे पाॅलीथीन का प्रयोग करें तो उनसे जुर्माना वसूला जाए।
00
कर बढ़ाने का कुछ सभासदों ने किया विरोध
बैठक में जब कर बढ़ाने की बात आई तो सभासद रत्ना शुक्ला ने इसका विरोध किया। कहा, कर न बढ़ाया जाए। 2024 में लोकसभा चुनाव है और हम लोग सत्ताधारी पार्टी के हैं। कर बढ़ाने से जनता पर बोझ बढ़ेगा, तब किस मुंह से जनता से वोट मांगने जाएंगे। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हम भी भाजपा के है। किस पर कितना कर होना चाहिए, इसे देखा जाएगा। होटल, अस्पताल, स्कूल और बड़े संस्थानों पर कर तय किया जाएगा। आम जनता पर उनकी क्षमतानुसार कर लगाया जाएगा।

00
पूर्व में वसूले कर में घपलेबाजी की आशंका
कुछ सभासदों ने कहा कि कर बाद में बढ़ाया जाए, पहले यह देखा जाए कि पिछले वर्षों में कितना कर जमा हुआ है। उसका हिसाब-किताब क्या है। किस पर कितना बकाया है और कितना जमा हुआ। सभासदों ने कहा कि मनमाने ढंग से लोगों पर टैक्स लगाया गया था। इसका हिसाब ही कहीं नहीं है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि वह इसको दिखवाएंगी। संबंधित लिपिक से पूरा विवरण लेकर आगामी बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed