फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The children told heroic martyrs

बच्चों को बताई शहीदों की वीरगाथा 

Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/पूरनपुर। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The children told heroic martyrs
शहीद - फोटो : अमर उजाला
जिले में मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 17 वीं वर्षगांठ
विज्ञापन

ज्वाइन इंडियन आर्मी का नारा देकर  देशभक्ति को किया प्रेरित

नानू फौजी समाजोत्थान समिति ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस की 17 वीं वर्षगांठ मनाई। नन्हे समाजसेवी नानू फौजी ने इस मौके पर युवाओं को देशभक्ति को प्रेरित किया। नन्हे समाजसेवी ने युवाओं को ज्वाइन इंडियन आर्मी का नारा देकर से सैन्य सेवाओं में जाने को प्रेरित किया। इसके अलावा पिता वीरेंद्र शर्मा द्वारा दो साल से चलाए जा रहे सैन्य सेवा भर्ती जागरूकता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को शहीदों की वीरगाथा बताई गई। इस मौके पर मनीष शर्मा, पूनम, मीरा, जागनलाल, कपिल श्रीवास्तव, राजकुमार, परवेश कुमार, बाबूराम, वीरपाल, वरूण शर्मा आदि मौजूद रहे। 
पूरनपुर। क्षेत्र में स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नीरज यादव ने बच्चों को कारगिल युद्ध और उस पर मिली विजय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैप्टन मनोज कुमार, लैफ्टिनेंट सौरभ कालिया, सुरेंद्र सिंह लवाणा सहित कई भारतीय वीरों ने जान की परवाह किए बगैर पाकिस्तानी सैनिकों और आंतकवादियों को मारकर तिरंगा लहराया। शिक्षक नवनीत दीक्षित ने कविता, हरदीप सिंह ने गीत, छात्रा मनराज कौर ने भाषण दिया। अंत में वाराणसी के भदोही में रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की टक्कर से दस स्कूली बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान भारती पांडेय, लखवीर सिंह, कुलवंत सिंह, राजेंद्र सक्सेना, जेपी गंगवार, कार्तिक, शरद सिंह, राहुल, गुरबलदीप, सुखदेव सिंह, कुलजीत, देवेंद्र कौर, शिवा सिंह, स्वाति सिंह, बुशरा खातून, मोहसिन बी, सुमनदीप कौर आदि थे। 
विज्ञापन

 
शहीद की पत्नी को किया सम्मानित

पूरनपुर। कारगिल विजय दिवस पर सीओ राजेश्वर सिंह, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा के आवास पहुंचकर शहीद की पत्नी गुरमीत कौर को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले कारगिल शहीद के चित्र परण्  पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए वीरता पर विचार व्यक्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed