{"_id":"68ebf4e3e3caee884201e3a5","slug":"the-change-in-direction-of-the-sharda-river-has-made-the-drain-deeper-and-wider-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-145904-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी के रुख बदलने से नाला हो गया गहरा और चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी के रुख बदलने से नाला हो गया गहरा और चौड़ा
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के रुख बदलने से बिनौरा ताल्लुके गजरौला के समीप नाला गहरा और चौड़ा हो गया है। सौ मीटर से अधिक चौड़ा और 15 मीटर गहरा होने से किसान खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। खेतों में खड़ी हल्दी की फसल की खोदाई के साथ ही गेहूं, सरसों की फसल बोवाई को लेकर किसान चिंतित हैं।
शारदा नदी की बाढ़ से सुतिया नाला उफनाने से गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, ध्रुव कॉलोनी के समीप जलभराव हुआ था। ध्रुव कॉलोनी के कई लोगों को पलायन भी करना पड़ा था। हालांकि बाढ़ समाप्त होने पर कॉलोनी से पलायन कर गए अधिकांश परिवार फिर आकर रहने लगे।
गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला के समीप पहले छोटा दो-ढाई फुट चौड़ा नाला बहता था। ध्रुव कॉलोनी, ढक्काचाट, खिरकिया बरगदिया के अधिकांश किसानों की खेटी गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में है। सुतिया नाला के उफनाने से गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला के समीप बह रहा नाला सौ मीटर से अधिक चौड़ा और 15 मीटर गहरा हो गया है।
विज्ञापन
नाले में पानी का तेजी से बहाव हो रहा है। नाला करीब एक किलोमीटर के बाद फिर शारदा नदी में मिलता है। नाला गहरा और चौड़ा होने से गैर आबाद गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में खेतों तक पहुंचना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। गांव के करीब डेढ़ सौ किसानों के खेत इसी इलाके में हैं।
किसानों ने पिछले दिनों एसडीएम, विधायक को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। ढक्का चाट के किसान विवेक सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को सिंचाई विभाग के जेई को मौके पर भेजने का एसडीएम ने आश्वासन दिया है।