फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The chairman will decide the fate of nine

नौ को होगा चेयरमैन के भाग्य का फैसला

Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने नौ सितंबर की तिथि निर्धारित की है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन के खिलाफ 20 दिन कुल 13 में से नौ सदस्यों ने शपथपत्र सहित डीएम को अविश्वास प्रस्ताव दिया था। डीएम ने इस पर चर्चा कराकर डीसीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीसीओ राजेश्वर यादव ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम के निर्देश पर नौ सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनकी अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में चर्चा और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। विरोधी खेमा अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए सदस्यों को एकजुट रखने के प्रयास में हैं वहीं चेयरमैन अविश्वास प्रस्ताव पास न होने देने की जोड़तोड़ में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed