{"_id":"571e5f9c4f1c1bed50a91870","slug":"the-catering-department-performance-against-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में पूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सोमवार को तहसील परिसर में जमा हुए और पूर्ति विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी के चलते राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। कार्यकर्ताओं में पूर्ति विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बीपी सिंह को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री नीरज वैश्य, नगर उपाध्यक्ष संजय रस्तोगी, महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष सुमन लता, स्वप्रिल कुमार, केएल गुप्ता, पंकज कुमार, वीरपाल मौर्य, भोलानाथ, महेंद्रपाल, मनोरमा पटेल, अंकित जायसवाल शामिल रहे।