फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The car of tourists going for a walk collided with the pickup

चूका घूमने जा रहे पर्यटकों की कार पिकअप से टकराई

Sun, 05 Dec 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The car of tourists going for a walk collided with the pickup
पीलीभीत। बरेली रोड पर ललौरीखेड़ा कसबे में कार और पिकअप की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। एसएसबी के जवानों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवती को हालात गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी मनोज कुमार की कार से वहीं के मोहल्ला बाकरगंज निवासी रामदास की पुत्री रेखा, सेटेलाइट निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री प्रियंका, बिहारीपुर ढाल निवासी गिरीशचंद्र की पुत्री अंशिका, श्यामतगंज निवासी कमरुद्दीन की पुत्री शमरीन, कुतुबखाना निवासी रहीस मियां की पुत्री अमरा, चूका बीच घूमने आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे ललौरीखेड़ा में एसएसबी कार्यालय के सामने कार और पिकअप में आमने-समाने की भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसबी जवानों ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा की हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed