{"_id":"6ab41ad4b228adf3fc00470f","slug":"the-body-of-the-slain-rajpal-was-brought-from-dehradun-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169478-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देहरादून से लाया गया मारे गए राजपाल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देहरादून से लाया गया मारे गए राजपाल का शव
Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव फूटा कुआं निवासी एक युवक की देहरादून में चाकू से गोदकर हुई हत्या के बाद उसका शव बुधवार को गांव लाया गया। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में फुटाकुआं गांव निवासी 25 वर्षीय राजपाल पिछले पांच वर्षों से वहां रहकर काम कर रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे सेलाकुई क्षेत्र में कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। राजपाल इस झगड़े को शांत कराने गए थे। विवाद शांत होने के बाद जब वह रात में टहल रहे थे, तभी आरोपी ने खुन्नस निकालते हुए उन पर अचानक चाकू से कई प्रहार किए, इससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजपाल को एंबुलेंस से देहरादून के पास एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमाॅर्टम के बाद बुधवार को उनके पैतृक गांव में शव लाया गया। बड़े भाई अयोध्या प्रसाद ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया। मृतक राजपाल के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उनके बड़े भाई अजुद्दी प्रसाद और नंदराम गुजरात की एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं, जबकि भतीजा झंकार व मुंहबोले भाई छोटेलाल खुद सेलाकुई में काम करते हैं। बताते हैं कि देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य हमलावर शाहजहांपुर जिले के बंडा निवासी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। संवाद