{"_id":"666a1fb765bb5ba296004084","slug":"the-body-of-an-elderly-man-missing-for-four-days-was-found-in-a-canal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117814-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार दिन से लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार दिन से लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव
विज्ञापन
पीलीभीत / गजरौला। पूरनपुर कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग का शव चार दिन बाद गजरौला क्षेत्र में बहने वाली नहर में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरनपुर कस्बे की पंकज कॉलोनी निवासी मैकूलाल ने बताया कि उनके पिता रामचंद्र लाल (70) वर्ष मानसिक रूप से कमजोर थे। चार दिन पूर्व घर से चले गए। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे एक युवक ने उन्हें फोन कर एक वृद्ध के शव के नहर में देखे जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त अपने पिता रामचंद्र लाल के रूप में की। बाद में जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
-
पहचान के लिए हाथ पर लिखवा दिया था नंबर
मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजनों ने रामचंद्र के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखवा दिया था। उसी नंबर पर फोन कर युवक ने मामले की जानकारी उसके परिवार को दी।
विज्ञापन
--
वृद्ध की मौत पर वकीलों ने जताया शोक
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने महामंत्री संजय पांडेय के पिता रामचंद्र लाल पांडेय के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, मुकेश गुप्ता, देव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
युवक के नहर में कूदने की आशंका से मची खलबली
कलीनगर। युवक के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आशंका से खलबली मच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
घटना बुधवार सुबह आठ बजे की है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पूरनपुर की चंदौसी काॅलोनी निवासी कुमारेश (25) बुधवार सुबह रमनगरा स्थित बहन के घर से लौट रहा था। इसके बाद उसकी बाइक कलीनगर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर किनारे खड़ी मिली। बाइक के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ। जानकारी परिजनों को हुई।
युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार युवक का किसी युवती से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी न होने से युवक के नाराज होने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है। संवाद