{"_id":"66940aba5289aadf530234e9","slug":"the-body-of-a-youth-who-went-fishing-was-found-in-the-devha-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119440-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मछली पकड़ने गए युवक का देवहा नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मछली पकड़ने गए युवक का देवहा नदी में मिला शव
विज्ञापन
पीलीभीत/नवाबगंज। अपने साथियों के साथ मछली का शिकार करने देवहा नदी पर गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया था। रविवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज लिया।
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरपा मोहनपुर गांव के रविन्द्र कुमार (18) अपने गांव के नन्हे और अजीत के साथ देवहा नदी में मछली का शिकार करने गए थे। तभी मगरमच्छ ने रविन्द्र कुमार पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और क्योलड़िया व बरखेड़ा थाने की पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर रविवार की सुबह 12 घंटे के बाद युवक का शव नदी से निकलवाया। मृतक का शव मिलते ही भाई धर्मेंद्र, कुमसा, बहन पूसा व राखी, माता नन्ही देवी और पिता राम सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल था। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा राजकुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
दो किलोमीटर दूर मिला शव
ग्रामीणों की मानें तो जहां पर मगरमच्छ ने युवक पर हमला किया था। वहां पर कई मगरमच्छ रहते हैं, जिन्हें आए दिन नदी में देखा जा सकता है। नदी में बहाव के चलते जनपद पीलीभीत क्षेत्र के गुदरानपुर गांव के श्मशान भूमि के पास युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव जनपद पीलीभीत के सीमा क्षेत्र में मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों से अपील है कि अभी ग्रामीण नदी और तालाबों की ओर न जाएं। -हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज
जानवर निकालने गया युवक तालाब में डूबा
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव तनाया में जानवर को निकालने गया युवक का पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। मामले की सूचना पर ग्रामीण शव तलाशने में जुट गए।
गांव तनाया निवासी जितेंद्र कुमार (22) अपने घर के पास तालाब से जानवर को बाहर निकालने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो तालाब में डूब गया। तालाब में अधिक जलकुंभी होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका। चीख पुकार शुरू होते ही गांव के अन्य लोग भी तालाब के किनारे आ गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।
काफी देर तक तलाश करने पर भी जब वो नहीं मिला तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसओ रणजीत मयफोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से तालाब में उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लग सका। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को दी गई है। टीम तालाब में तलाश कर रही है। संवाद