फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the house

Pilibhit News: घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 13 Oct 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the house
पीलीभीत। शहर के तुलाराम मोहल्ले में एक युवक का शव रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुगनढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी हिमांशु (33) शुक्रवार को परिजनों के साथ घर पर मौजूद थे। शाम को उसकी पत्नी टहलने के लिए घर से गई। कुछ देर बाद पर वह लौटकर आई तो उसने पति का शव घर में ही पंखे से रस्सी के बने फंदे से लटकता देखा तो होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर शराबे पर आसपास के लोगों की घर पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चरी में शव पहुंचने पर वहां भी परिजन पहुंच गए। देर रात तक भीड़ जमा रही। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed