{"_id":"6872ac90994cd4006808a3c4","slug":"the-body-of-a-villager-missing-for-five-days-was-found-floating-in-the-canal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139592-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में उतराता मिला पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में उतराता मिला पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव
Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से चाय पीकर निकले गांव सुल्तानपुर निवासी रामप्रताप सक्सेना (45) का शव पांचवें दिन गांव से कुछ दूरी पर नहर में शुक्रवार शाम को उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
रामप्रताप के बहनोई राजेश सक्सेना ने बताया कि रामप्रताप सात जुलाई को घर से चाय पीकर गांव जाने की जानकारी देकर निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। तब से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। राम प्रताप की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार शाम को गांव पिपरा मुजप्ता के समीप नहर में उतरा रहे शव की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बमुश्किल नहर से शव निकलवाया। परिजन ने शव की शिनाख्त रामप्रताप के शव के रूप में की। सेहरामऊ उत्तरी एसओ संजय सिंह ने बताया किशव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजन गुमशुदगी की सूचना दी थी। राजेश सक्सेना ने बताया कि राम प्रताप की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। हत्या की तहरीर पुलिस को शीघ्र दी जाएगी।