फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a missing youth was found on the second day at the edge of a field

Pilibhit News: घर से लापता युवक का दूसरे दिन खेत के किनारे मिला शव

Mon, 28 Oct 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found on the second day at the edge of a field
मृतक जसवीर सिंह का फाइल फोटो।
मझोला/पीलीभीत। घर से लापता हुए युवक का दूसरे दिन रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत के किनारे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक के विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का अंदेशा है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मैदना निवासी जसवीर सिंह (32) पुत्र राम प्रसाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे नाश्ता करने के बाद साइकिल से निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। इसके बाद उसको आसपास गांवों और रिश्तेदारी में तलाश किया गया। गांव के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक का मोबाइल भी बंद आया।
विज्ञापन


आधी रात तक तलाश करने के बाद परिजन हताश हो गए। रविवार सुबह पास के गांव में स्थित खेत के किनारे उसका शव मिला। साइकिल पास में खड़ी थी। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिले मोबाइल को चालू कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। जांच में पिता के डांटने से युवक के घर से नाराज होकर जाने की बात सामने आई। ऐसे में विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताई गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की।

थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
000
पुत्र की मौत से बदहवास हुआ पिता
पुत्र की मौत से पिता राम प्रसाद का बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए पिता का रो रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि मेहनत कर पुत्र जसवीर को पढ़ाया लिखाया। कभी डांटा भी नहीं। वर्तमान में वह खेती में उनका हाथ बटा रहा था। शनिवार को किसी बात को लेकर डांट दिया, लेकिन यह देखने को मिलेगा इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। मृतक दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।

मृतक जसवीर सिंह का फाइल फोटो।

मृतक जसवीर सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed