{"_id":"687fc5f692e0c25cd202774d","slug":"the-board-meeting-of-the-municipality-was-held-in-a-closed-auditorium-police-kept-vigil-outside-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-140246-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंद सभागार में हुई पालिका की बोर्ड बैठक, बाहर रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंद सभागार में हुई पालिका की बोर्ड बैठक, बाहर रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक से पहले एकत्र हुए सफाई कर्मी। संवाद
पीलीभीत। सभागार के बंद दरवाजों के पीछे हुई नगर पालिका पीलीभीत की बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, जलापूर्ति, कर निर्धारण आदि पर चर्चा की गई। बाहर पुलिस का पहरा रहा। सभासदों की तेज आवाजें सभागार के बाहर सुनी जाती रहीं। बताया जा रहा है कि सभासदों को कई बिंदुओं पर जानकारी नहीं मिल सकी। बैठक से पूर्व सफाई कर्मियों का जमावड़ा भी नगरपालिका परिसर में दिखा।
मंगलवार को चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में शाम तीन बजे बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। हंगामे के आसार देखते हुए बैठक शुरु होने से पहले ही पालिका की ओर से सूचना पुलिस को दे दी गई थी। कई पुलिसकर्मी नगरपालिका पहुंच गए। इसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बैठक शुरू हुई।
सभासद चेतन गंगवार ने कहा कि मार्च के बाद अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। बजट की बैठक फरवरी या मार्च में होनी चाहिए थी, बिना बजट के नगर पालिका कैसे चल रही है, इस विषय को राज्यमंत्री प्रतिनिधि राकेश सिंह ने प्रोसीडिंग में लिखवाया। काला मंदिर की सभासद शिखा वर्मा व सुनगढ़ी की सभासद रत्ना शुक्ला ने कई सवाल उठाए। जवाब न मिलने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
साहूकारे की सभासद पुष्पा उपाध्याय द्वारा टैक्स बढ़ाने पर आपत्ति जताई। कहा कि हम साफ-सफाई, दुरुस्त पेयजल व्यवस्था नहीं दे पा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में हंगामे की आवाज बंद दरवाजों के पार आती रहीं। अंत में कुछ बिंदुओं पर प्रोसीडिंग में चढ़ाकर बोर्ड बैठक पूरी कर ली गई। बैठक में राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह, ईओ संजीव कुमार, सभासद साकेत, वतनदीप, शिवम, गोकुल प्रसाद मौर्य, जाहिदा बी, राशिद हुसैन, शबनम, निर्मल सिंह टीटू, इकबाल हजरत, अनस अंसारी, मोहम्मद शरीफ आदि मौजूद रहे।
पहली बार हुई वीडियो रिकॉर्डिंग, पुलिस की मौजूदगी बनी चर्चा
पुलिस का नगर पालिका में कई बार सफाई कर्मचारियों के विवाद, सभासदों के झगड़े को लेकर आना-जाना हुआ। लंबे समय में पहली बार हुआ जब बोर्ड की बैठक शुरू होने के बाद पुलिस पहरेदार बनकर गेट पर खड़ी थी। हालांकि पुलिस के डर से विवाद की स्थिति नहीं बनी।
पालिका में सफाई कर्मचारियोंं का जमावड़ा, शिफ्ट कैंसिल
बोर्ड की बैठक से पहले ही नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी नगर पालिका में एकत्र हो गए। एक सफाई नायक ने बताया कि हमें पालिका के एक कर्मचारी ने ईओ साहब के कहने पर बुलाया है। इससे हमारी सफाई की शाम की शिफ्ट कैंसिल हो गई। ईओ संजीव कुमार ने सफाई कर्मचारियों को न बुलाने की बात कही।