{"_id":"687fc60a1c0cab6b960ac1c9","slug":"the-board-meeting-of-the-municipality-was-held-in-a-closed-auditorium-police-kept-vigil-outside-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140264-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाद के बढ़ते दाम और बिजली संकट के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाद के बढ़ते दाम और बिजली संकट के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद की बढ़ती कीमतों और बिजली कटौती के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट तिराहे से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को खाद और सिंचाई के लिए बिजली की भारी जरूरत है, लेकिन सरकार की नाकामी के कारण किसान परेशान हैं। यूरिया की कालाबाजारी और बिजली संकट ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि वे सरकार को अपने चुनावी वादे निभाने और किसानों को राहत देने के निर्देश दें। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
डीडी कृषि और एआर कोऑपरेटिव ने किया इफको केंद्र का निरीक्षण
पीलीभीत। खाद की किल्लत की लगातार मिल रही सूचनाओं को लेकर मंगलवार को उपनिदेशक कृषि राम मिलन परिहार व एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह ने पीलीभीत मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया किसानों से बात कर टैंगिग के बारे में जानकारी ली। इफको केंद्र के संचालक ने बताया कि वर्तमान में यूरिया की उपलब्धता है। जैसे ही खाद की समस्या उत्पन्न हो रही है नई रैक पहले आ जा रही है। इस बीच 250 कृषकों को टोकन बांटा गया है। इन्हें एक से 3 बोरी तक यूरिया भी दी गई। संवाद