{"_id":"592315eb4f1c1b8711536166","slug":"the-block-is-not-stopping-for-the-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख कुर्सी को लेकर नहीं थम रही खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख कुर्सी को लेकर नहीं थम रही खींचतान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 22 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर श्ुारू हुई खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही। अब कुर्सी हथियाने की जुगत में लगे बीडीसी सदस्य का जाति प्रमाण पत्र फर्जी बताते हुए कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। शिकायत में जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने को लोग जुटे हैं, ताकि कुर्सी पाने की लड़ाई पर विजय हासिल की जा सके। कुर्सी बचाने और कुर्सी को पाने की चाहत वालों को पापड़ बेलना पड़ रहे हैं। विरोध प्रस्ताव के प्रयास में लगे एक बीडीसी सदस्य का दावा है कि अधिकांश सदस्य उनके साथ है और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपने शपथ पत्र उसे दे चुके हैं। उधर, ब्लाक प्रमुख के समर्थक माने जाने वाले गांव सुल्तानपुर निवासी पूर्व प्रधान श्रीनिवास शर्मा, बाबूराम शर्मा, कृष्ण कुमार आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में उक्त बीडीसी सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। पत्र में जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, सदस्य पति ने आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही उसकी पत्नी ने प्रधान का भी चुनाव लड़ा था। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रयास न हो, इसके लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन