{"_id":"681a5d275ae3df15b70a78c8","slug":"the-baraatis-and-gharaatis-clashed-at-the-wedding-rituals-were-performed-in-the-presence-of-police-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135427-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी में भिड़े बराती-घराती, पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी में भिड़े बराती-घराती, पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्में
Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा में एक शादी समारोह में सोमवार रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में बराती-घराती आपस में भिड़ गए। जमकर हंगामा और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी की रस्में पूरी की गईं। सुबह लड़के पक्ष के कुछ लोग थाने भी पहुंचे।
सोमवार की रात गांव गाजीपुर कुंडा निवासी महेंद्र की बेटी कल्पना की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात शाहजहांपुर के निगोही थाने के गांव घिरट से दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ बराती नशे की हालत में थे। द्वारचार के समय किसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। मंगलवार को दूल्हा पक्ष के आकाश ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। विवाद में सोने की चेन गायब हो जाने की बात कही। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि बरात में द्वारचार के समय झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया। चेन गायब होने की खबर झूठी है। रस्में पूरी करा कर बरात विदा हो गई है।