फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ax fell on charge outpost medium Repkand

मझोला चौकी इंचार्ज पर गिरी रेपकांड की गाज

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिपावली से पहले पांच साल की बच्ची से हुई दरिंदगी की गाज मझोला चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह पर गिर गई है। एसपी सभाराज ने उदयवीर को मझोला से हटाकर सब इंस्पेक्टर संजीव तोमर को वहां का नया चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा कई अन्य चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात एसआई योगेंद्र पाल सिंह को शाही चौकी, अशोक कुमार सिंह को गढ़वाखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया है। एसआई वालिस्टर सिंह त्यागी को पुलिस लाइन से एसएसआई न्यूरिया, इफ्तिखार अली को एसएसआई बरखेड़ा, मझोला चौकी प्रभारी रहे उदयवीर सिंह को एसएसआई बीसलपुर, मनोज कुमार त्यागी को पुलिस लाइन से एसएसआई सुनगढ़ी बनाया है। 
विज्ञापन

एसआई नरेश कुमार को अमरिया से बिलसंडा, शेरीराम टम्टा को पूरनपुर से बीसलपुर, ऋषिपाल सिंह को जहानाबाद थाने से हटाकर चौकी प्रभारी पूरनपुर गेट, बलवीर सिंह को न्यूरिया से प्रभारी चौकी खकरा, ओमप्रकाश गंगवार को सुनगढ़ी से माधौटांडा, सत्यपाल सिंह न्यूरिया से कोतवाली, पुष्कर सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा बीसलपुर, भारत सिंह पुलिस लाइन से कस्बा चौकी प्रभारी पूरनपुर, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी घुंघचाई, रहमत खां रमनगरा चौकी से प्रभारी चौकी ड्यूनी डैम, सुरेंद्र कुमार ड्यूनी डैम चौकी से सुनगढ़ी थाना, सुनील कुमार हजारा से बिलसंडा, संजीव कुमार तोमर चौकी खकरा से मझोला चौकी प्रभारी, रनजीत सिंह ठेका चौकी से जरा पुलिस चौकी, श्रीपाल चौकी सुहास से जहानाबाद, कमलेश कुमार चौकी घुंघचाई से चौकी प्रभारी बिरहनी, सिद्धराज सिंह चौकी प्रभारी जरा से रमनगरा चौकी प्रभारी, विजेंद्र कुमार शाहगढ़ चौकी से सुहास चौकी प्रभारी, दुर्गा सिंह शाही चौकी से प्रभारी सर्विलांस /स्वाट टीम बनाया है। इसके अलावा सतेंद्र सिंह कलीनगर चौकी से देवहा चौकी प्रभारी, रामवीर सिंह पूरनपुर गेट चौकी से बीसलपुर, राकेश कुमार पूरनपुर से प्रभारी चौकी हरीपुर रेंज, अजय सिंह अमरिया से सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाए गए। तीन महिला दरोगा कोतवाली में तैनात सुमन, नवीता सिंह व सुनगढ़ी थाने में तैनात दरोगा रीना देवी को महिला थाना भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed