{"_id":"67fbece3d85b94f9a9050a81","slug":"the-auspicious-time-for-auspicious-works-has-arrived-the-wedding-music-will-begin-today-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134116-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मांगलिक कार्यों की शुभ घड़ी आई, आज से बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मांगलिक कार्यों की शुभ घड़ी आई, आज से बजेगी शहनाई
विज्ञापन
शहर की मुख्य बाजार में पगड़ी दुकान पर खरीदारी करते लोग संवाद
पीलीभीत। होली के बाद से लगा खरमास समाप्त हो रहा है। सोमवार से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। बैंडबाजा और बरात की शहनाई गूंजने लगेगी। मांगलिक कार्यों की शुभ घड़ी आते ही बाजार में रौनक दिखने लगी है। रविवार को शहर की मुख्य बाजार में लोग कपड़ों, पगड़ी, बर्तन और अन्य सामान की खरीदारी करते दिखे। बरातघरों की बुकिंग भी लगातार हो रही है।
शुक्र के 16 मार्च से अस्त होने व खरमास लगने के कारण मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। करीब एक माह से थमे शहनाई के स्वर अब सोमवार से फिर सुनाई देंगे। शहर के परमठ मंदिर के महंत ओमकार नाथ ने बताया कि खरमास समाप्त हो गया है। इस बार आठ जून तक लग्न है।
बोले, एक-दो दिन छोड़कर सभी तिथियों में मांगलिक कार्यों का मुहूर्त है। अप्रैल में 16, 18, 20, 24, 25 आदि तिथियों में मांगलिक कार्यों का मुहूर्त है। मांगलिक कार्य शुरू होते की बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर और कस्बों के बरातघरों की बुकिंग लगातार जारी है। कई तिथियों में तो लोगों को बरातघर ही नहीं मिल पा रहे हैं। बैंडबाजा की बुकिंग भी शिफ्ट के अनुसार करनी पड़ रही है।