फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The auspicious moment has arrived... the wedding music will begin today

Pilibhit News: शुभ घड़ी आई... आज से बजेगी शहनाई

Tue, 12 Nov 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The auspicious moment has arrived... the wedding music will begin today
पीलीभीत। मांगलिक कार्यों की शुभ घड़ी आ गई है। मंगलवार को देवोत्थान एकादशी से शादियां और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं। जिन लोगों के रिश्ते तय हुए हैं उनके परिजन अब बैंड-बाजा, बरातघर सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शादियों की सीजन के लिए बाजार भी सजकर तैयार है। सराफा बाजार से लेकर कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर देहात तक के सभी बरातघर तीन माह पूर्व से ही बुक कर हो गए हैं। अब तक जिन बरातघरों की बुकिंग नहीं हुई है, अब वहां मारामारी है। इसको लेकर बरातघर संचालक भी ज्यादा रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

बरातघर संचालक कर्तिक भसीन ने बताया कि शहर में करीब 50 बरातघर हैं। जिले में यह संख्या 200-250 है। सहालग की सीजन को देखते हुए लोगों ने पूर्व में ही बुकिंग कर दी थी। कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्होंने मार्च तक की बुकिंग ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा और दुल्हन को सजाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर संचालित करने वालों से भी संपर्क कर रहे हैं। कई ब्यूटीपार्लर संचालक तो अब बुकिंग ही नहीं ले रहे। विवाह की रस्में पूरी करने वाले पंडितों से भी लोग संपर्क कर रहे हैं।
-----------------
बाजार में दिखने लगी रौनक
यूं तो नवरात्र के बाद से ही बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ने लगती है। सहालग शुरू होते ही अब बाजार में जमकर भीड़ उमड़ रही है। लोग सोने-चांदी के अलावा बर्तन कपड़ा सहित अन्य चीजों की जमकर खरीदारी कर रहे है। वाहन बाजार में भी बूम आया है। कपड़ों की दुकानें भी ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं।

------
विवाह बंधन में बंधेंगे 548 जोड़े
शहर के ड्रमंड कॉलेज में आज 548 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इनकी शादी कराई जाएगी। इसके लिए एक जोड़े पर 51 हजार रुपये का खर्चा किया जाएगा। कन्या के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
--------
किस माह कितने शुभ मुहूर्त

नवंबर : 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29

दिसंबर : 04, 05, 09, 10, 14 और 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed