फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The arbitrariness of the central in-charges is spoiling the calculation of paddy procurement

Pilibhit News: केंद्र प्रभारियों की मनमानी बिगाड़ रही धान खरीद का गणित

Sat, 30 Nov 2024 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of the central in-charges is spoiling the calculation of paddy procurement
पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में सूने पड़े धान खरीद केंद्र।संवाद
पीलीभीत। जिले में धान खरीद पटरी पर नहीं आ पा रही है। लक्ष्य को पूरा करने का गणित क्रय केंद्रों के प्रभारी ही बिगाड़ रहे हैं। सूने केंद्र और प्रभारियों के गायब होने से दो माह बीतने के बाद भी जिले में खरीद का आंकड़ा 30 फीसदी तक ही पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे शहर के मंडी समिति परिसर के अधिकांश खरीद केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया। किसान नहीं थे। एक-दो केंद्र पर केंद्र प्रभारी भी नहीं थे। कई केंद्रों पर धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष आधे से भी कम रही। पीसीएफ के केंद्र संख्या दो पर सन्नाटा था। केंद्र प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बताया कि अब तक 4746 क्विंटल खरीद हुई है। केंद्र का लक्ष्य 16 हजार क्विंटल खरीद का है। पीसीयू के खरीद केंद्र- तीन पर सहायक ओमकार बैठे थे। केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। सहायक ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला ने बताया कि केंद्रों की जांच की जा रही है। सोमवार को अमरिया क्षेत्र के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र प्रभारी नदारद, लक्ष्य की आधी भी नहीं हुई खरीद
जहानाबाद। ग्राम भगवंतपुर बझेड़ा के बी-पैक्स के धान क्रय केंद्र पर दोपहर के समय केंद्र प्रभारी विनोद कुमार मौजूद नहीं थे। फोन पर पूछने पर बताया कि केंद्र का धान खरीद लक्ष्य 15000 क्विंटल का है। अब तक 5530 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 4400 क्विंटल धान डिलीवर हो चुका है। बाकी स्टॉक लगा हुआ है। प्रत्येक दिन खरीद का लक्ष्य 300 क्विंटल है। केंद्र पर पसरा सन्नाटा खरीद के आंकड़े पर सवाल खड़ा कर रहा था। संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में सूने पड़े धान खरीद केंद्र।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में सूने पड़े धान खरीद केंद्र।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में सूने पड़े धान खरीद केंद्र।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में सूने पड़े धान खरीद केंद्र।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed