{"_id":"66c507f04e2e4de31b003a44","slug":"the-allegation-of-snatching-the-mobile-phone-turned-out-to-be-fake-in-police-investigation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121255-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोबाइल छीनने का आरोप पुलिस जांच में निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोबाइल छीनने का आरोप पुलिस जांच में निकला फर्जी
विज्ञापन
घुंघचाई। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तेदारी में गया युवक बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। घायल युवक ने लोगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की जो जांच में झूठी निकली।
एक गांव निवासी युवक की गोपालपुर गांव में रिश्तेदारी है। सोमवार को वह रक्षाबंधन पर गोपालपुर आया था। लौटते समय पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की सूचना पर गोपालपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल ने लोगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर घुंघचाई थाना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि युवक नशे में बाइक चला रहा था इसकी वजह से अनियंत्रित होकर गिर गई। मोबाइल छीनने की बात गलत है। युवक को फिर थाने बुलाया गया पर वह नहीं पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। संवाद