{"_id":"66940711aa7f4a7e3e0ff9c1","slug":"the-administration-has-so-far-distributed-relief-material-to-3600-families-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119437-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 3600 परिवारों को प्रशासन अब तक बांट चुका है राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 3600 परिवारों को प्रशासन अब तक बांट चुका है राहत सामग्री
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में भोजन के पैकेट लेने को उमड़ी भीड़।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने खाने की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से राहत पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक 3600 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। इसमें कुल 23,400 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त घरों का भी सर्वे कराया जा रहा है।
जिले में आठ जुलाई को बारिश थमने के बाद देवहा, खकरा और शारदा नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ आ गई थी। इससे काफी संख्या में लोग घिर गए थे। बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रशासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित लोगों को चिह्नित कर रहे थे। गांवों से बाढ़ का पानी पास होने के बाद उनको राहत पैकेटों का वितरण किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कि अब तक 3600 परिवारों को पैकेट बांटे जा चुके हैं। इसमें 23 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया सभी उपजिलाधिकारियों को गांवों में जाकर बाढ़ पीडितों को हर हाल में राहत सामग्री देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन के पैकेट
- बैल्हा में हंगामा होने पर कुछ देर रोका गया राहत सामग्री किट का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव चंदिया हजारा मेंं रविवार को 400 बाढ़ पीडि़तों को भोजन के पैकेट बांटे गए। गांव के अलावा अन्य गांव में रविवार को बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री की किटें बांटी गईं। बैल्हा में राहत सामग्री किट वितरण के दौरान लोगों ने हंगामा किया। इस पर कुछ देर के लिए किट वितरण रोक दिया गया।
चंदिया हजारा में रविवार को कुछ बाढ़ पीडि़तों को परवल के कट्टे और राहत सामग्री किट बांटी गई। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में शारदा नदी पार के गांव बैल्हा में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री किट का वितरण सूची के अनुसार शुरू किया गया। तमाम लोग किट लेने के लिए पहुंचे हुए थे। भारी हंगामा पर कुछ देर के लिए किट वितरण रोक दिया गया।
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव बैल्हा में 400 बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री की किट बंटवाई गई। गांव के करीब 330 बाढ़ पीडि़तों को शीघ्र ही राहत सामग्री किट का वितरण कराया जाएगा। चंदिया हजारा में भी रविवार को राहत सामग्री की किटों का वितरण कराया गया। उन्होंने 1650 किटों की और डिमांड भेजी गई है। राहत सामग्री किट मिलने पर गांव वमनपुर भागीरथ, शांतीनगर, सिद्धनगर, कबीरगंज, श्रीनगर आदि गांवों में राहत सामग्री की किटों का वितरण कराया जाएगा।