फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The administration began preparations for counting

प्रशासन ने शुरू की मतगणना की तैयारियां  

Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
The administration began preparations for counting
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए लगेंगे 16-16 टेबिलें
विज्ञापन

350 मतगणना कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

 विधानसभा चुनाव के मतगणना की तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। 11 मार्च होने वाली मतगणना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 16-16 टेबिल लगाई जाएंगी। इसके लिए 350 मतगणना कर्मियों को ड्यूटी स्लिप जारी कर दी गई है।
जिले की चारों विधानसभाओं के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के बाद से ही आंकड़ेबाजी शुरू हो गई थी। कौन बनेंगे जिले के विधायक इसका परिणाम जानने का समय निकट गया है। 11 मार्च को मंडी समिति में मतगणना कराई जाएगी जिसके लिए अलग- अलग टीनशेड में विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल बनाए जाएंगे। प्रत्येक पंडाल में 16-16 टेबिल लगेंगी। इसमें 14 टेबिलों पर मतों की गिनती होती जबकि एक टेबिल पर संकलन का काम होगा। एक टेबिल निर्वाचन अधिकारी की रहेगी। मतों की गिनती के लिए लगने वाली 14-14 टेबिलों पर चार-चार कर्मचारी रहेंगे। मतगणना कर्मियों के अलावा माइक्रो आर्ब्जवर और चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

 
पहले होगी मतपत्रों की गिनती
जिले में विधायकी का चुनाव ईवीएम से कराया गया था लेकिन मतदान कर्मियों और जिले से बाहर तैनात सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को मतदान के लिए मतपत्र उपलब्ध कराए गए थे। इनमें मतदान पर जाने से पूर्व मतदान कर्मियों ने मंडी में मतदान किया था। चारों विधानसभाओं में 2525 मतदान कर्मियों को वोट डालने थे जिसमें 2509 ने वोट डाले। इसके अलावा करीब 1800 अधिकारी कर्मचारी को डाक के माध्यम से मतपत्र भेजे गए हैं जो अभी प्राप्त हो रहे हैं। मतगणना के समय सुबह सबसे पहले इन मतपत्रों की गिनती होगी। मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के मत गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed