फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The accused of theft threw stones at the police, two constables injured

चोरी के आरोपी ने पुलिस पर किया पथराव, दो सिपाही घायल

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused of theft threw stones at the police, two constables injured
पीलीभीत। चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से दो सिपाही घायल हो गए। वाहन का शीशा भी टूट गया। हालांकि पुलिस ने चोरी किए गए बैटरा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के हैदरगंज गांव में लगे सोलर पैनल का बैटरा चोरी हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को थाने के एसएसआई सुशील कुमार हमराही एसआई अमित प्रताप सिंह के अलावा कांस्टेबल मोहित कुमार, सविंद्र कुमार, प्रबल कुमार व महिला कांस्टेबल कविता व चालक अजब सिंह के साथ सरकारी वाहन से चोर की तलाश करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

हैदरगंज की मोड़ पर पहुंचने पर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की गांव के मोहन स्वरूप ने बैटरा चोरी किया था। वह गांव के मंदिर के पास बैठा है। बैटरा भी उसके पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी करनी चाही। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। रोकने की कोशिश करने पर उसने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल मोहित कुमार और प्रबल कुमार के पत्थर लगने से चोटें आईं। सरकारी वाहन का शीशा भी टूट गया। एसएसआई सुशील कुुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया बैटरा बरामद कर लिया गया है। सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत अन्य धाराओं को बढ़ाया गया है। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed