{"_id":"67d9b95324e86c911302b782","slug":"the-accused-beat-up-the-husband-for-protesting-against-molestation-of-his-wife-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132525-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीटा
Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। निजी बस में सफर के दौरान पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पति से मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह सोमवार की शाम बरेली से एक निजी बस में पत्नी के साथ बैठकर बीसलपुर आ रहा था। पीछे वाली सीट पर बैठे युवक ने पत्नी से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने कॉल करके भड़रिया मोड़ पर अपने करीब 20 साथियों को बुला लिया।
आरोपियों ने युवक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक की ओर से कॉल पर सूचना देने के बाद जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गए थे। युवक ने कोतवाली में देर शाम मामले की तहरीर दी है। तहरीर में मुख्य आरोपी को नामजद और उसके बाकी साथियों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसे युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी देवदत्त उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की। चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब बाहर से ससुर बचाने के लिए आए तो आरोपी के पिता जयराम ने उन्हें पीटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद