{"_id":"571a68504f1c1b4b048b5335","slug":"the-61-run-defeat-to-pilibhit-purnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत ने पूरनपुर को 61 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत ने पूरनपुर को 61 रनों से दी शिकस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए मैच में रेड स्टार पीलीभीत ने यूनाइटेड क्लब पूरनपुर को 61 रनों से शिकस्त दी।
एलएच शुगर मिल के मैदान में शुक्रवार को रेड स्टार पीलीभीत और यूनाइटेड क्लब पूरनपुर के बीच मैच खेला गया। यूनाइटेड क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर रेड स्टार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेड स्टार के सलामी बल्लेबाज राजेश और सद्दाम ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी, लेकिन पांचवें ओवर में तेज खेलने के चक्कर में कैप्टन राजेश अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रिजवान और सद्दाम ने 79 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निर्धारित 20 ओवर में रेड स्टार ने चार विकेट खोकर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्लब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना सकी। रेड स्टार ने 61 रनों से मैच जीत लिया। रेड स्टार की ओर से मनोज ने तीन, शोएब ने दो, नितिन और सचिन ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग फैजान, ब्रजेश, मोहम्मद अनस ने की। इस मौके पर वसीम, परमवीर सिंह, कोच बी क्लीफर्ड, फिजिकल ट्रेनर पंकज सिंह, राजेश सिंह, अनिल महेंद्रू, मोहित अग्रवाल, चिरंजीव गौर, पम्मी सिंह आदि मौजूद रहे।