फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The 586 students at the Kanya Vidya Dhan Czech

586 छात्राओं को मिले कन्या विद्या धन के चेक

Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The 586 students at the Kanya Vidya Dhan Czech
कन्या विद्या धन - फोटो : अमर उजाला
प्रोत्साहन राशि के चेक पाकर गदगद दिखीं छात्राएं 
विज्ञापन

मेधावी कन्या विद्या धन योजना वितरण समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा और विधायक पीतमराम ने जिले की 586 बारहवीं पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। चेक पाकर छात्राएं गदगद दिखीं। इस दौरान कुछ छात्राओं ने स्टेज पर पहुंचकर अपने विचार भी व्यक्त किए। 
बुधवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित समारोह में सुबह नौ बजे से ही छात्राओं का अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह स्थल में पात्र छात्राओं को ब्लाकवार बैठाया गया। दोपहर करीब ढाई बजे मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि वर्तमान में मेधावी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कोई लीडर नहीं बनना चाहता। यही लोकतंत्र को कमजोर बनाता है। जब पढ़े लिखे लोग राजनीति में उतरेंगे तो निश्चित ही लोकतंत्र मजबूत होगा। कहा, सात दशक में प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसने जनता का पैसा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लौटाया है। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को बुलंदी पर पहुंचाया है। बेटे-बेटियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश ही नहीं वरन देश भी आगे बढ़ रहा है। देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेधावियों के कंधों पर आने वाली है। आईएएस, आईपीएस बनने के बाद भी गांव और अपने शहर की मिट्टी का कर्ज चुकाना न भूलें।  विधायक पीतमराम, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, डीएम मासूम अली सरवर ने भी छात्राओं से बेहतर मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड की 586 छात्राओं को 30-30 हजार के चेक बांटे गए। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विकास वैद्य, एसडीएम सदर जेपी चौहान, सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. धनपाल शर्मा, अखलाक हसन खां आदि मौजूद रहे। समापन पर डीआईओएस जेके वर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने किया। 
विज्ञापन


अवंतीबाई की छात्राओं ने बांधा समां
समारोह में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान प्रशांत मेमोरियल स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं द्वारा पेश किया गया ग्रुप डांस आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जी के आने पर मिले लंच पैकेट
समारोह में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद दोपहर करीब 1.50 बजे पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि छात्राओं को अब तक लंच पैकेट नहीं मिले हैं तो उन्होंने तत्काल लंच पैकेट बंटवाने के निर्देश दिए।

पांच घंटे किया छात्राओं ने इंतजार
समारोह में छात्राओं को सुबह दस बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उन्हें पांच घंटे इंतजार के बाद चेक मिल सके। इसके बावजूद छात्राओं के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। 


मंच पर भावनाओं को किया उजागर
समारोह के दौरान राज्यमंत्री रियाज अहमद द्वारा कुछ छात्राओं को अपने उदगार व्यक्त करने को बुलाया। इस पर छात्रा शालू रत्नाकर और सोनम गंगवार ने मंच पर पहुंचकर छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की बात कही। वहीं एक छात्रा ने राजनीति में उतरने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed