{"_id":"6abc012f0a8aaa6f00025682","slug":"the-141st-ramlila-festival-will-begin-on-october-4-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-169969-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार अक्तूबर से शुरू होगा 141 वां रामलीला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार अक्तूबर से शुरू होगा 141 वां रामलीला महोत्सव
Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विमोचन पुस्तिका का विमोचन करते समिति के पदाधिकारी।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से आयोजित 141वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ चार अक्तूबर को श्रीराम जन्म लीला के साथ होगा। रविवार को परमठ मंदिर में पं. महंत ओंकार नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की कार्यक्रम विवरणिका व स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. नितिन मलिक ने किया।
समिति अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि नौ अक्तूबर को धनुष यज्ञ व 10 अक्तूबर को श्रीराम बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 अक्तूबर को श्रीराम वन गमन लीला होगी, 12 से 21 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। 19 अक्तूबर को कुंभकर्ण वध, 20 को मेघनाद वध व 21 अक्तूबर को रावण वध के साथ दशहरा मनाया जाएगा। 22 अक्तूबर को राम राजगद्दी, 23 को श्रीराम राज्याभिषेक व 24 अक्तूबर को ब्राह्मण भोज, राजसूय यज्ञ व स्वरूपों की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा।