{"_id":"69b6f5b680606be52a0e21c9","slug":"thakurdwara-team-defeated-ubais-sports-club-by-six-wickets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155523-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठाकुरद्वारा की टीम ने उबैस स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठाकुरद्वारा की टीम ने उबैस स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराया
Sun, 15 Mar 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीत के बाद ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते ठाकुरद्वारा क
न्यूरिया। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। ठाकुरद्वारा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर उबैस स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला देखने के लिए देर रात तक मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
ठाकुरद्वारा की टीम के कप्तान रोहिल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उबैस स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाए। टीम की ओर से अफसर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए। गेंदबाजी में अनस और समीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरद्वारा क्रिकेट क्लब की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान अनस ने 25 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि एके इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मोहम्मद रिजवान खान रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,500 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विजेता टीम के ऑल राउंडर अनस को दिया गया। इस मौके पर मोहम्मद आरिस, इरफान, अजीम, जुल्फिकार अहमद, मोहम्मद तनवीर, छोटू जेसीबी, जुम्मा मिस्त्री, वसीम, मोहम्मद परवेज रहे।