फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Terrorist effigy burnt in protest against attack on bus of pilgrims in Jammu

Pilibhit News: जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के विरोध में फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 13 Jun 2024 04:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Terrorist effigy burnt in protest against attack on bus of pilgrims in Jammu
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप पदा​धिकारी । स्रोत - विहिप
पीलीभीत। जम्मू-कश्मीर में कटरा से शिवखोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले की विश्व हिन्दू परिषद और हिंदू संगठनों ने कड़ी निंदा की है। इसी के चलते बुधवार को हमले के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें इस तरह के हमले रोकने और आतंक फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बता दें कि आतंकवादियों ने नौ जून को बस पर हमला किया था। जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री मारे गए थे। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट तिराहे पर आतंकवाद का पुतला भी फूंका किया।
विज्ञापन

पुतला दहन करने के बाद सभी नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां डीएम के न होने पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अजीत परेश को दिया। ज्ञापन में कहा गया है धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है कि उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिह्नित कर उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई। साथ ही सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों के खिलाफ भी कठोरता से समुचित कार्रवाई की मांग की गई।

पुतला दहन एवं ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गंगवार, प्रवीण मोहन अग्रवाल, महेश कुमार पाठक, अजयपाल राठौर, संतोष मिश्रा, अमित गुप्ता, आदित्य आहूजा, राकेश मौर्या, रामानुज अवस्थी, श्रीपाल वर्मा, संजय वर्मा, टिंकू श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, हरीश दुलवानी, शिवम शर्मा, अमन सक्सेना, कृष्ण गोपाल सक्सेना, रामचंद्र सिंह पवार, सोनी पटेल, अभिषेक, पंकज, अरविंद प्रकाश सिंह मंगू, बसंत शर्मा, सौरभ कुमार, नितिन देवल, सुनील कुमार, रणबीर पाठक शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप पदाधिकारी । स्रोत - विहिप

कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप पदाधिकारी । स्रोत - विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed