फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   teran

चीफ इंजीनियर ने देखी व्यवस्थाएं, काम जल्द पूरा कराने के निर्देश

Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
teran
पीलीभीत। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के बीसलपुर तक निरीक्षण को लेकर काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को गोरखपुर से आए चीफ इंजीनियर (निर्माण) एके सिंह ने मोटर टॉली से ब्रॉडगेज काम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक मार्च में ट्रेन दौड़ाने के लिए लगातार चल रहे काम पर गोरखपुर के अधिकारी निगरानी बनाए हुए है। 10 और 11 फरवरी को होने वाले सीआरएस के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर अधूरे काम तेजी के साथ पूरा कराने में रेल प्रशासन जुटा है। शनिवार को गोरखपुर से आए चीफ इंजीनियर एके सिंह ने इज्जतनगर मंडल के एसके सिंह के साथ सुबह बीसलपुर तक मोटर टॉली से निरीक्षण किया। उन्होंने सीआरएस निरीक्षण से पहले अधूरे कामों को पूरा कराने के निर्देश दिए। पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर के निर्माणाधीन स्टेशन भवन को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशनों पर बैठने, शौचालय, बिजली व्यवस्था, यात्रियों के लिए वेटिंग रूम आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय अधिकारी से काम को लेकर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे काम सीआरएस निरीक्षण से पहले पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीसलपुर तक दौड़ा इंजन, ड्राइवरों को दिए संकेत
पीलीभीत। रेल इंजन को ट्रॉयल के तौर पर शनिवार को दो बार बीसलपुर तक दौड़ाया गया। इससे स्पीड के साथ ट्रैक की क्षमता और ड्राइवरों को ट्रेन चलाने के संकेत दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर तक मार्च में ट्रेन चलाने के लिए इन दिनों काम को पूरा कराने के साथ ही ट्रायल भी किया जा रहा है। इस को लेकर शनिवार को बीसलपुर तक सुबह 11:05 बजे रेल इंजन को रवाना किया गया। इसके बाद दोपहर 3:05 बजे पर बीसलपुर से लौटकर फिर पीलीभीत पहुंचा। बाद में 3:35 बजे मिनट पर दोबारा भेजा गया। जो शाम 6:35 बजे वापस आ गया। ट्रायल के दौरान इंजन की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दोनों बार ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। इससे सीआरएस निरीक्षण में बीसलपुर तक ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि बीसलपुर दिन में दो बार इंजन भेजा गया। इससे ड्राइवरों को ट्रेनों का संचालन होने के ट्रेन दौड़ाने के संकेत भी दिए है। दोनों बार इंजन का ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed