फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua danger

वनकर्मी योजना बनाते रह गए, तेंदुआ बकरी को मारकर चला गया

Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
tendua danger
अमरिया। वन विभाग की टीम तेंदुए को खदेड़ने की योजना बनाती रह गई और तेंदुआ कटमटी गांव में आबादी के नजदीक पहुंचकर गलियों में चहलकदमी करता रहा। ग्रामीण की पशुशाला में बंधी बकरी को भी निवाला बना लिया। फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी में भी तेंदुए की तस्वीर कैद हुई। वन विभाग की टीम पगचिह्न ट्रेस कर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास करती रही। मगर अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव कटमटी निवासी सूरजपाल ने बताया कि सोमवार आधी रात घर के एक हिस्से में बने बाड़े में बंधी बकरियों तक तेेंदुआ पहुंच गया। एक बकरी को तेंदुआ हमला कर खींचकर नजदीक केे खेत में ले गया और निवाला बनाया। बकरियों के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। इस दौरान तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखा तो होश उड़ गए। शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। कुछ देर बाद दोबारा तेंदुआ गलियों में चहलकदमी करता दिखा। कुछ देर लिए तेंदुआ प्राथमिक विद्यालय में भी रुका रहा। वहां से चौकीदार की मुर्गियां उठा ले गया। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देवेंद्रपाल सिंह, सोमपाल, चेतन कुमार, राजीव मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

मंगलवार को रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी ने माना कि तेंदुआ बहेड़ी इलाके में पिछले एक सप्ताह से दिखाई दे रहा था। अब अमरिया क्षेत्र में पहुंच गया है। सोमवार शाम मिलक गांव में भी यही तेंदुआ दिखाई दिया था। तेंदुए को खदेड़ने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed