फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tendua danger

फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत

Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
tendua danger
अमरिया। तेंदुए की लगातार चहलकदमी आधा दर्जन गांवों में किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पिछले दो माह में तेंदुआ घरों में घुसकर दो दर्जन से अधिक पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। रविवार की रात तेंदुआ विशनपुर गांव में बलराज सिंह के फार्म हाउस में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया और उसे अपना निवाला बनाया लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में पिछले दो माह से तेंदुए का आतंक कायम है। तेंदुआ अब तक सूरजपुर, खलीनवादा, रसूला, विशनपुर, जगत, पैरी फार्म सहित आधा दर्जन गांव के घरों में घुसकर दो दर्जन से अधिक पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। शनिवार को गांव जगत में आबादी के किनारे दिन के चार बजे कब्रिस्तान की झाड़ियों से निकलकर उसने नीलगाय को निवाला बनाया था। रविवार की रात एक बार फिर तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ गांव विशनपुर पहुंच गया। यहां बलराज सिंह के घर में घुसकर तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को खींच ले गया। कुछ दूरी पर डबरी में ले जाकर उसे अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी तेंदुआ बलराज सिंह के पांच पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। डीएफओ संजीव कुमार, रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी, वन दरोगा शेर सिंह, सोमपाल, चेतन कुमार, तेजपाल ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर पिंजरे लगाये गए हैं। बहुत जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा। गांव वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। -सतेंद्र कुमार चौधरी रेंजर वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed