फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ten days later, when the gas vehicles arrived, consumers lined up.

Pilibhit News: दस दिन बाद गैस वाहन पहुंचे तो लग गई उपभोक्ताओं की कतार

Fri, 20 Mar 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten days later, when the gas vehicles arrived, consumers lined up.
मझोला में गैस वाहन पहुंचने पर लगी उपभोक्ताओं की कतार संवाद
मझोला। घरेलू गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी में उलझे उपभोक्ता भटकने को मजबूर हैं। शुक्रवार को करीब 10 दिन के इंतजार के बाद राम लुभाया भारत गैस एजेंसी के तीन गैस वाहन कस्बे में पहुंचे तो उपभोक्ताओं की कतार लग गई। अफरातफरी के बीच चीनी मिल परिसर में गैस का वितरण किया गया। रिमझिम बारिश के बीच उपभोक्ता लाइन में नजर आए।
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों से आए सिलिंडर मात्र एक चौथाई उपभोक्ताओं को ही मिल पाए। सिलिंडर न मिलने से कई उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले 10 दिन से गैस की गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। जिन उपभोक्ताओं के पास निजी साधन थे। वे 14 किलोमीटर दूर एजेंसी पर जाकर लाइन में लगकर गैस सिलिंडर ले आए।
विज्ञापन

साधनविहीन लोग गाड़ी के आने का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। उनके मोबाइल पर ओटीपी भी आ चुका है, लेकिन कर्मचारियों ने ई-केवाईसी अधूरी या पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने का हवाला देकर गैस देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन की बुकिंग, ओटीपी आने पर भी नहीं मिली गैस
26 फरवरी को गैस की ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसका ओटीपी भी प्राप्त हो गया। 20 से अधिक दिन बीतने के बाद भी अब तक गैस सिलिंडर नहीं मिल सका है। आज भी इंतजार कर रहे हैं। - नीरज कुमार गंगवार, भिंडारा


13 मार्च को गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद 17 मार्च को डिलीवरी का मैसेज भी आ गया। इसके बाद भी उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला। - भीमसेन, गुलड़िया भिंडारा



शहर में पीएनजी गैस वितरण व्यवस्था प्रभावी बनाने में जुटा विभाग



पीलीभीत। जिले में रसोई गैस की किल्लत से निपटने को आपूर्ति विभाग अब शहर में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के प्रयास शुरू किए हैं।




विभाग उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन कराने पर जोर दे रहा है। यह प्रयास जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शुरू किए गए हैं। पीएनजी के लिए प्रति यूनिट 52 रुपये का चार्ज और कनेक्शन के लिए 354 रुपये जमा करने होंगे। सिक्योरिटी राशि के तौर पर करीब 1500 रुपये देने होंगे। शहर में वसुंधरा कालोनी, राम वाटिका कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, राजा बाग कॉलोनी, कृष्ण लोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, नई बस्ती कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी आदि में करीब चार सौ घरों में कनेक्शन दिया जा चुका है। अन्य कॉलोनियों के उपभोक्ताओं को भी जोड़ा जा रहा है। संवाद

मझोला में गैस वाहन पहुंचने पर लगी उपभोक्ताओं की कतार संवाद

मझोला में गैस वाहन पहुंचने पर लगी उपभोक्ताओं की कतार संवाद

मझोला में गैस वाहन पहुंचने पर लगी उपभोक्ताओं की कतार संवाद

मझोला में गैस वाहन पहुंचने पर लगी उपभोक्ताओं की कतार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed