फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temporary path submerged in the river due to rising water levels of the Sharda.

Pilibhit News: शारदा का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी रास्ता नदी में समाया

Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Temporary path submerged in the river due to rising water levels of the Sharda.
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर सेतु निगम की ओर से बनाया गया अस्थायी रास्ता कट गया। इससे शारदापार को आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन


शारदा नदी पर सेतु निर्माणाधीन है। इसका 45 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। नदी पर हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल को हटाने की 15 जून निर्धारित तिथि है। निर्माणाधीन सेतु की निर्माण सामग्री आदि ले जाने को कार्यदायी संस्था की ओर से शारदा नदी पर अस्थायी पुल और रास्ता बनाया गया था। पांटून पुल हटने के बाद अधिकांश वाहन सवार इसी अस्थायी पुल से आवागमन करते रहे। शारदा नदी का मंगलवार रात को जलस्तर बढ़ गया। इससे निर्माण कंपनी की ओर से बनाया गया अस्थायी रास्ता नदी में समा गया। अब शारदा पार के गांवों में आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। शारदा पार के गांवों में आवागमन को अब 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed