{"_id":"5d017bc01b3cf5d45ee455725cab35cd","slug":"tempo-reversal-eight-injured-bisalpur-highway-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से आठ लोग घायल बीसलपुर हाइवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से आठ लोग घायल बीसलपुर हाइवे पर हुआ हादसा
Pilibhit
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर हाइवे पर जंगरौली पुल के पास टेंपों पलटने से उसमें सवार महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
असम चौराहा से एक टेंपो सवारियां भरकर बरखेड़ा जा रहा था। जंगरौली पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीखुकार होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकला। इस हादसे में थाना बरखेड़ा के गांव पौटाकलां निवासी अजीज, शहजाद, आफताब, गांव इटौरिया निवासी मनोज, छत्रपाल, गांव खमरिया निवासी सीता देवी, गांव विक्रमपुर निवासी सफीउल्ला व थाना सुनगढ़ी के गांव सड़िया निवासी धर्मपाल समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन