फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temperature reached 39 degrees... school children worried

Pilibhit News: 39 डिग्री पहुंचा तापमान... स्कूली बच्चे परेशान

Tue, 07 May 2024 04:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 39 degrees... school children worried
शहर की गांधी स्टेडियम रोड से तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाती छात्राएं । संवाद
पीलीभीत। तेज धूप और लू से जन-जीवन बेहाल है। दिन में शहर की सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इन दिनों पड़ रही गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेहद जरूरी काम होने पर ही दिन में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी के बाद सड़कों पर स्कूली बच्चे धूप से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। महिलाएं भी धूप से बचाव के लिए छाते व रूमाल का इस्तेमाल कर रही हैं। ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी में शरीर को तरो-ताजा रखने के लिए नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस आदि का सेवन बढ़ गया हैं। सोमवार को दोपहर के समय सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद सड़कों पर आवाजाही बढ़ी।

शहर की गांधी स्टेडियम रोड से तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाती छात्राएं । संवाद

शहर की गांधी स्टेडियम रोड से तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाती छात्राएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed