फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tehsildar disposed of complaints

Pilibhit News: तहसीलदार ने किया शिकायतों का निस्तारण

Thu, 02 May 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar disposed of complaints
सदर तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी ।
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानू की जिला स्तरीय मासिक पंचायत कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में तहसीलदार सदर को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए क्रोधी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानू की ओर से पूर्व में दिए हुए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे सभी में रोष है। तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। क्षेत्रीय लेखपालों की मनमानी से जनता का शोषण हो रहा है। तहसील प्रशासन मौन है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा की चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त होने के कारण गलत पैमाइश होने के कारण आपसी मुकदमे हो रहे हैं। पंचायत में बालमुकुंद प्रजापति, राम बहादुर पाल, शीशपाल, सुखलाल गंगवार, नन्हेंलाल, डोरी लाल पाल, रोहन लाल,नन्हेलाल कश्यप, रामचंद्र, नरेंद्र कुमार राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed