{"_id":"bcb7ce7c8ebd03736df5ee97e22c17b5","slug":"tehsil-divas-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"255 में मात्र 12 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
255 में मात्र 12 शिकायतों का निस्तारण
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओएन सिंह ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराए साथ ही कंप्यूटर में इनकी फीडिंग भी कराए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसील दिवस में यहां कुल 120 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 26 राजस्व विभाग, 22 पुलिस विभाग, 16 विकास विभाग एवं 56 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसपी जेके शाही, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, पीडी आरबी भास्कर, कृपि उपनिदेशक एके सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, डीडीओ एके चंद्रौल, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर सहित कई अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
बीसलपुर। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 81 में से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम ने शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के हवाले कर दीं। तहसील दिवस का संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। तहसील दिवस में अधिकांश विभागों के तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
पूरनपुर। एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 54 फरियादियों नेे अपनी समस्याएं रखी। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार दिग्विजय सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।