फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tehsil Bar Association: Many officials elected unopposed

तहसील बार एसोसिएशन : कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 19 Jan 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association: Many officials elected unopposed
बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन के 29 जनवरी को होने वाले वार्षिक चुनाव की सिलसिले में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में नामांकन कार्यवाही हुई। कई पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण वे पदाधिकारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विनोद राय, राजेश मिश्रा, सूरज प्रकाश गुप्ता, महासचिव के लिए सुबोध मिश्रा, राजाराम माथुर, उपाध्यक्ष के लिए मुकेश गुप्ता, ओमपाल वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इन सभी पदों पर चुनाव होना है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नवीन सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए संतोष वर्मा, सहसचिव प्रशासन के लिए निर्भय सक्सेना, सहसचिव प्रकाशन के लिए योगेश शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय के लिए जगपाल वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इन पदों पर केवल एक एक प्रत्याशी होने के कारण इन पदाधिकारियों का निर्विरोध रूप से चुना जाना तय है। नामांकन कार्यवाही में सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि सक्सेना और विजयपाल श्रीवास्तव भी लग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed