फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager's body found hanging after argument with mother

Pilibhit News: मां से कहासुनी के बाद किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 30 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging after argument with mother
गजरौला। थाना क्षेत्र में गांधी नगर माला कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी का घर में फंदे से उसका शव लटका मिला। परिजनों के अनुसार, मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र की गांधी नगर माला कॉलोनी निवासी साक्षी हलदर (15) पुत्री सुरेश हलदर क्षेत्र के संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी मां दुर्गा देवी प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर कॉलोनी में शिक्षामित्र हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को मां और बेटी को खरीदारी के लिए पीलीभीत जाना था। घर से निकलने में देरी होने के कारण दोपहर की ट्रेन छूट गई। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दुर्गा देवी किसी काम से पड़ोस में चली गईं। कुछ देर बाद परिजन लौटे तो साक्षी का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। साक्षी परिवार की छोटी बेटी थी। उसकी बड़ी बहन का विवाह थाना क्षेत्र की बेवी सिंह कॉलोनी में हुआ है। उसका कोई भाई नहीं है और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां दुर्गा देवी ही परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed