{"_id":"64bec01e24e8a0d1ff0f143a","slug":"teenager-who-went-for-a-walk-with-friends-was-hit-by-a-train-and-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1596-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोस्तों के साथ घूमने गए किशोर की ट्रेन से कटकर मौत
Mon, 24 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के बालपुर पट्टी निवासी बाबूराम का 15 वर्षीय पुत्र देर शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। इसी दौरान बरेली से पीलीभीत की ओर आ रही ट्रेन से कटकर किशोर की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव बालपुर पट्टी निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र मोहित रविवार की शाम को दोस्तों के साथ लाइन की पटरी के साइड घूमने गया हुआ था। इसी दौरान शाम लगभग साढ़े सात बजे एफसीआई गोदाम के पास बरेली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए दोस्तों ने मामले की सूचना परिवार वालों को दी। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।