{"_id":"62718cae68c02519dd35e494","slug":"teenager-s-body-found-in-apsara-river-cousin-and-cousin-still-missing-pilibhit-news-bly483626637","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्सरा नदी में मिला किशोर और बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्सरा नदी में मिला किशोर और बालक का शव
विज्ञापन
किशोर के घर में छाया मातम का माहौल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/जहानाबाद। गांव बिसेन में अप्सरा नदी में मंगलवार को एक किशोर और बालक का शव मिल गया। एक किशोर अभी लापता है। सोमवार को भैंस लेकर नदी किनारे गए दो किशोर और एक बालक नदी में लापता हो गए थे।
एसएसबी, पीएसी की बाढ़ नियंत्रण शाखा के जवानों के साथ गोताखोर जुटे रहे। मंगलवार को 29 घंटे बाद दोपहर करीब सवा दो बजे यासीन के बेटे फईम का शव घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। शाम को बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित डौली मुरकपुरा निवासी रेहान (10) का शव लालपुर गांव के सामने नदी में मिला। शमीम के बेटे मोईन को अभी नहीं ढूंढा जा सका।
इससे पहले करीब एक बजे तेक डूबे बच्चों का पता न लगने पर ग्रामीणों में अक्रोशित हो उठे। वे सितारगंज हाईवे पर जाम लगाने को इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने नदी का पानी बंद कराकर खोज तेज की। तब कहीं जाकर शाम तक शव मिले।
विज्ञापन
सोमवार को बिसेन निवासी यासीन का बेटा फईम (16), यासीन के भाई शमीम का बेटा मोईन (14) और यासीन की बहन सन्नो का बेटा रेहान (10) नदी पर गए थे। वहां नदी पर अपनी भैंस छोड़कर तीनों किनारे खुद नहाने लगे। नदी की दूसरी ओर गई भैंस को अपनी ओर लाने को रेहान नदी में आगे बढ़ गया था। गहरा गड्ढा होने पर रेहान डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मोईन आगे बढ़ा। दोनों को डूबता देख फईम ने भी छलांग लगा दी थी। तीनों को बचाने को कैफ भी नदी में उतरा। खतरा देख वह किसी तरह तैरकर बाहर आ गया था। बाकी तीन डूब गए थे।
पांच टीमें रात में टार्च लगाकर सर्च करेंगी ताकि कहीं मोईन नजर आता है तो उसे निकाला जा सके। पीएसी, एसएसबी की बाढ़ नियंत्रण शाखा के जवानों और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। कुछ लोग बच्चों के न मिलने पर हाईवे पर उतर आए थे। उनको तलाश में जुटी टीमों की जानकारी देकर समझा दिया गया। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी

जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरा नदी के किनारे लगी भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT