{"_id":"6870ff0f4752d3996f00a2e7","slug":"teenager-and-two-young-women-missing-from-city-jehanabad-and-gajraula-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139519-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर, जहानाबाद और गजरौला से किशोरी और दो युवतियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर, जहानाबाद और गजरौला से किशोरी और दो युवतियां लापता
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर, जहानाबाद और गजरौला क्षेत्र में किशोरी व दो युवतियां लापता हो गईं। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। दो मामलों में युवती अपने घर से नकदी व जेवरात भी ले गईं हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पांच जुलाई को उसकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सुमाइल बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आठ जुलाई को उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव में ही अपने मामा के घर गई थी। इस बीच उसे कोई अज्ञात युवक ले गया।
जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पुत्री फोन पर किसी से बात करती थी। जब उस नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने गाली-गलौज किया। शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुत्री अपने साथ घर में रखा जेवर और कुछ नकदी भी ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि आठ जुलाई को उसकी 20 वर्षीय पुत्री को दानिश ले गया। पुत्री अपने साथ ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। पुत्री को ले जाने में शाहिब, शाहिद, भूरा, कमर, शबाना, इकबाल का भी सहयोग रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक अन्य मामले में गजरौला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी ग्रामीण ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जुलाई की शाम सात बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को न्यूरिया हुसैनपुर निवासी मोहम्मद रफीक ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।