फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl was forcibly taken away in a car and raped

Pilibhit News: किशोरी को जबरन कार से ले जाकर दुष्कर्म

Fri, 01 Nov 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl was forcibly taken away in a car and raped
पूरनपुर। परिजनों की गैर मौजूदगी में झोंपड़ी में पहुंचे दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और जबरन कार में बैठाकर सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ झोंपड़ी डालकर रहती है। आठ दिन पूर्व परिजनों की गैरमौजूदगी में कोतवाली क्षेत्र का रहना वाला सरताज अपने एक अन्य दोस्त संजय खान के साथ अज्ञात वाहन से रात के करीब नौ बजे वहां पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी करने लगे। पुत्री के विरोध करने पर उक्त दोनों ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया और जबरन वाहन में डाल दिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस से शिकायत करने व किसी को बताने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर झोंपड़ी के पास छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 28 अक्तूबर को पुत्री अपने भाई के साथ रामलीला मेला देखने पूरनपुर गई थी। इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और फिर छेड़खानी कर जबरन पुत्री को ले जाने लगा। शोर शराबा करने पर भाई ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी को थाने लाया गया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed