फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl injured for resisting rape, condition critical

Pilibhit News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को किया जख्मी, हालत गंभीर

Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl injured for resisting rape, condition critical
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों की मदद से धारदार हथियार से हमला करके किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि न्यूरिया क्षेत्र के पीराताल गांव निवासी योगेश कुमार बहन को लंबे समय से परेशान कर रहा था। घर से बाहर निकलने पर वह पीछा करता। बात करने का दबाव बनाता। बहन ने इसकी जानकारी परिजनों को भी दी थी।
विज्ञापन

23 फरवरी की रात पिता ड्यूटी पर गए थे। रात करीब ढाई बजे आरोपी योगेश अपने छोटे भाई चकोई और ममेरे भाई के साथ उसके घर में घुस आया। उसने बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसपर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी बहन गंभीर घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिवार के लोग गंभीर हालत में बहन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed