फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teen dies, father accused of murder

Pilibhit News: किशोर की मौत, पिता पर हत्या का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teen dies, father accused of murder
घुंघचाई। बीमारी से ग्रस्त किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां ने पिता पर हत्या का आरोप लगाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झुरकुरिया निवासी ओमकार की शादी सुशीला देवी के साथ हुई है। छह साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। सुशीला देवी अपने मायके में रह रही हैं। उनका पुत्र विपिन 11 वर्षीय अपने पिता ओमकार के पास ही रहता था। वह बीते कई दिनों से बीमारी की चपेट में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। इसपर परिवार के लोग विपिन को लेकर अस्पताल पूरनपुर पहुंचे, जहां हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान अपने मायके में रह रही मृतक विपिन की मां सुशीला देवी मौके पर पहुंची और उसने अपने पति पर पुत्र को मारने का आरोप लगाते हुए सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार विपिन कई दिनों से बीमार चल रहा था। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया किशोर के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed